चित्तौड़गढ़: श्रमिक दिवस पर मनरेगा श्रमिकों के लिए 1 मई को रहेगा अवकाश, इसके बदले 30 अप्रैल को करना होगा काम
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अर्थात मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों की मांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष 01 मई को मजदूर दिवस पर अवकाश रखा जाता है। इस दिन श्रमिकों से कार्य नहीं कराया जाता है। मजदूर दिवस 01 मई शुक्रवार को है, इस दिन श्रमिकों का अवकाश रहेगा। इसकी एवज मे 30 अप्रैल को कार्य दिवस रहेगा.