आगर: हिंगलाज जयंती पर भावसार समाज ने अचलेश्वर महादेव मंदिर से चल समारोह निकाला, महाआरती का आयोजन किया
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिंगलाज जयंती के अवसर पर गुरूवार शाम 5 बजे भावसार समाज ने स्थानीय अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से एक चल समारोह नगर में निकाला और प्रतिभाओं को सम्मानित किया। चल समारोह के पूर्व अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में माता हिंगलाज का समाजजनों के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया।