आगर: कलेक्टर ने जिला पंचायत परिसर में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया
गुरुवार शाम 4:00 बजे जिला पंचायत आगर परिसर में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अब आगर जिले में स्वरोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे।