पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, हम कमजोर नहीं, हमारा समय कमजोर है
राजद कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आयोजित की गई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समय कमजोर है हम कमजोर नहीं है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनतंत्र की नहीं बल्कि मशीन तंत्र और धनतंत्र की जीत हुई है