बिश्रामपुर: बिजली चोरी के आरोप में 21 लोगों के खिलाफ रेहला थाने में प्राथमिकी दर्ज
पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों व मुहल्लों में बिजली चोरी को लेकर दो दिनों तक तक लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 21 लोगों को बिजली चोरी करते हुये पकड़ा गया। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता महादेव महतो ने विद्युत चोरी के आरोप में पकड़े गये सभी लोगों के विरुद्ध शनिवार की शाम छः बजे रेहला थाने में प्राथमिकी करायी।