बिश्रामपुर: रामनवमी पूजा को लेकर सिगसिगी में ग्रामीणों की बैठक, पंकज कुशवाहा बने अध्यक्ष
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत सिगसिगी बाजार प्रांगण में रविवार की शाम साढ़े पांच बजे ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में रामनवमी पूजा को धूमधाम से मनाने तथा भव्य तरीके से जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। पूजा के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।