जिलाधिकारी द्वारा सदर अस्पताल बांका का कल दिनांक 21 अगस्त को देर रात्रि किया गया औचक निरीक्षण; स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा,
बांका:
मरीजों को बेहतर एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांका द्वारा बीती रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष, वार्ड, दवा काउंटर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मिले उपस्थित: निरीक्षण के दौरान ऑन-ड्यूटी चिकित्सक, ड्रेसर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद पाए गए। चिकित्सक द्वारा मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा था तथा ड्रेसर घावों की ड्रेसिंग में संलग्न थे। आपातकालीन सेवाओं में तैनात सभी नर्सें भी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाई गईं।
मरीजों से सीधा संवाद: जिलाधिकारी ने वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और उनका हालचाल जाना। अस्पताल में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुचारू पाई गई।
बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली: अस्पताल में कर्मियों की उपस्थिति व्यवस्था की जांच की गई, जहां कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज होना पाया गया।
जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पर्याप्त संसाधन और बेड उपलब्ध कराए गए हैं, अत: किसी भी परिस्थिति में मरीजों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
।
25 views | Banka, Bihar | Aug 22, 2026