हसपुरा: जखौरा गांव के समीप पुनपुन नदी में स्नान करते समय डूबा 15 वर्षीय छात्र, दूसरे दिन मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हसपुरा थानाक्षेत्र के नीलकोठी गांव निवासी सुरेन्द्र यादव के 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार का मौत पुनपुन नदी में जखौरा घाट के समीप स्नान करने के दौरान डुबने से हो गया।जिसका शव दुसरे दिन शनिवार को नदी में काफी मशक्कत करने के बाद खोजबीन से मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।