परिहार: दूबे टोल गांव के महादलित बस्ती की पहली लड़की इंद्रा दे रही इंटर की परीक्षा, एएसपी ने किया प्रोत्साहि
परिहार प्रखंड अंतर्गत बथुआरा पंचायत के महादलित बस्ती दूबे टोल गांव में अशिक्षा का अंधेरा छटा है। महादलित बाहुल यह गांव शिक्षा के मामले में अबतक बहुत पीछे था। अब तक इस महादलित बस्ती की कोई भी बेटी इंटर की पढ़ाई पुरी नहीं कर पाई थी, लेकिन अब यहां बदलाव की बयार साफ दिख रही है। बस्ती की पहली लड़की सदस्य इंद्रा कुमारी इंटर की परीक्षा दे रही हैं।