लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान स्थित बने अस्थायी पुल से रविवार की पूर्वाह्न 9:45 पर स्थानीय लोगों के आवागमन के साथ-साथ दोपहिया वाहनों का परिचालन होते देखा गया।जिला प्रशासन के निर्देश पर निर्मित इस अस्थायी पुल के चालू होने से आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।