रतनगंज गांव में बीती देर रात्रि एक सड़क हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। घायल की पहचान रतनगंज निवासी मातादीन आदिवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।