बड़गांव: आईटी कंपनी के मैनेजर गैंगरेप प्रकरण में उदयपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में आईटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पार्टी के बाद नशा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।