जांजगीर: फसल भौतिक सत्यापन के विरोध में पटवारी लामबंद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन और बहिष्कार का ऐलान
जांजगीर-चांपा में किसानों की फसल और खेतों के पंजीयन को लेकर लागू की जा रही नई व्यवस्था के विरोध में प्रदेश के पटवारी लामबंद होने लगे हैं। जिला राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फसल भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि धान खरीदी शुरू होने से पहले नए तरीके से फसल का भौतिक सत्यापन पूरा करना व्यावहारिक रूप