ब्यावरा: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने स्वतंत्रता दिवस पर राजगढ़ में किया ध्वजारोहण
Biaora, Rajgarh | Aug 15, 2026 राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजगढ़ के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड ग्राउंड में परेड की सलामी भी ली। इस मौके पर अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।