कोल: अलीगढ़ जिले में आने वाले हाथरस लोकसभा क्षेत्र के रोरावर क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है मतदान
Koil, Aligarh | May 7, 2024 अलीगढ़ जिले में आने वाले हाथरस लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। प्रशासन के द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों के द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो सके। मतदान सुबह 7:00 बजे से बूथों पर शुरू हो चुका है।