कोल: क्वार्सी क्षेत्र से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | May 6, 2024 थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध तमंचा व कारतूस के साथ फरार चल रहे शातिर अभियुक्त अरमान उर्फ बाबू पुत्र बत्तू खा को क्वार्सी क्षेत्र के एस के मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने रखे ऑक्सीजन सिलेंडर बॉक्स के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत अभियुक्त को सोमवार को जेल भेज दिया गया।