पहाड़ी: कैथवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पंचायतीराज चुनाव और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कैथवाड़ा कस्बे में शनिवार शाम 6 बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसमें एएसपी कामां, सीओ कामां, सीओ पहाड़ी सहित सर्किल का पुलिस जाब्ता शामिल रहा। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।