Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
Cricket

**🗼 बलिया में 'वीरू' का हाई वोल्टेज ड्रामा!** **💔 इंस्टाग्राम का प्यार, हाईटेंशन टावर पर चढ़ा यार!** गोंडा का रहने वाला 20 वर्षीय आकाश अपनी कथित प्रेमिका की विदाई न होने से इस कदर नाराज हुआ कि गड़वार (बलिया) के हरिपुर गांव में विशाल ट्रांसमिशन टावर पर जा चढ़ा। **क्या है पूरा मामला?** युवक का दावा है कि 4 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोनों को प्यार हुआ था, जिसके बाद लड़की ने गोंडा जाकर मंदिर में उससे शादी कर ली। दो महीने बाद जब लड़की वापस अपने मायके (बलिया) आई, तो परिजनों ने उसे वापस भेजने से मना कर दिया। जब युवक उसे लेने पहुंचा तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिससे आहत होकर वह टावर पर चढ़ गया। घंटों तक चले मान-मनौव्वल के बाद, पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर बुलाया, तब जाकर यह 'हाई वोल्टेज ड्रामा' शांत हुआ और युवक नीचे उतरा। फिलहाल पुलिस सभी को थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। #Ballia #BalliaNews #HighVoltageDrama #InstagramLove #ViralNews #UPPolice #Gadwar

Sikanderpur, Ballia | Jun 30, 2026

MORE NEWS

#गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में मची #80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

#बच्चों की अनूठी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर

#सिकन्दरपुर

 स्थानीय नहर मार्ग पर स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी #गंगोत्री #देवी #इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

#कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

#इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा।

#अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई केवल विदेशी साम्राज्य से मुक्ति का संघर्ष नहीं थी, बल्कि इसके सामाजिक, आर्थिक, नैतिक और राजनीतिक आयाम भी थे। इस संघर्ष से न्याय और लोकतंत्र का अमृत निकला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम मानवता को विभिन्न प्रकार के अत्याचार और अन्याय से मुक्त कराने की एक बड़ी लड़ाई थी, जिसका संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा।

#उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

#कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की मौजूदगी रही। अंत में सभी के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव, उल्लास और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।

#गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में मची #80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम #बच्चों की अनूठी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर #सिकन्दरपुर स्थानीय नहर मार्ग पर स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी #गंगोत्री #देवी #इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। #कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। #इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा। #अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई केवल विदेशी साम्राज्य से मुक्ति का संघर्ष नहीं थी, बल्कि इसके सामाजिक, आर्थिक, नैतिक और राजनीतिक आयाम भी थे। इस संघर्ष से न्याय और लोकतंत्र का अमृत निकला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम मानवता को विभिन्न प्रकार के अत्याचार और अन्याय से मुक्त कराने की एक बड़ी लड़ाई थी, जिसका संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा। #उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। #कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की मौजूदगी रही। अंत में सभी के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव, उल्लास और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।

Sikanderpur, Ballia | Aug 16, 2026

#कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण

#तिरंगे के तीन रंग देते हैं साहस, शांति और विकास का संदेश : डीएम

#स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान, सेनानी परिवार हुए सम्मानित

#बलिया, #उत्तरप्रदेश।

# 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिले में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ।

समारोह को #संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ। यह आजादी आसानी से नहीं मिली, बल्कि लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप देश को आजादी मिली।

उन्होंने भारतीय #स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेज व्यापार के माध्यम से भारत में प्रवेश कर धीरे-धीरे अपना प्रभाव बढ़ाते गए और सत्ता पर कब्जा कर लिया। वर्ष 1757 का प्लासी का युद्ध और 1764 का बक्सर का युद्ध अंग्रेजी सत्ता के विस्तार में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुए। इसके बाद ईस्ट इंडिया कंपनी धीरे-धीरे शासक कंपनी बन गई। वर्ष 1857 के विद्रोह के बाद भारत सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन आ गया और देश को लंबे समय तक गुलामी झेलनी पड़ी।

जिलाधिकारी ने #बलिया के #वीर सपूत #मंगल पांडेय के योगदान को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1857 में मंगल पांडेय ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय का जन्म वर्ष 1827 में बलिया के नगवा गांव में हुआ था। कम उम्र में सेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका। उनके साहस ने देशवासियों में यह विश्वास जगाया कि ब्रिटिश हुकूमत से आजादी हासिल की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि #बलिया की धरती का स्वतंत्रता संग्राम में #विशेष योगदान रहा है। यहां के वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे तिरंगे की आन, बान और शान को कभी झुकने नहीं देंगे।

डीएम ने कहा कि #तिरंगे का प्रत्येक रंग देश के लिए विशेष #संदेश देता है। केसरिया रंग साहस और त्याग का प्रतीक है, सफेद रंग शांति का संदेश देता है, जबकि हरा रंग विकास और समृद्धि का प्रतीक है। तिरंगे के मध्य स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता #सेनानियों के बलिदान को याद रखना तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को #सम्मानित किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#dmballia
#ballia

#कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण #तिरंगे के तीन रंग देते हैं साहस, शांति और विकास का संदेश : डीएम #स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान, सेनानी परिवार हुए सम्मानित #बलिया, #उत्तरप्रदेश। # 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिले में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ। समारोह को #संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ। यह आजादी आसानी से नहीं मिली, बल्कि लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप देश को आजादी मिली। उन्होंने भारतीय #स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेज व्यापार के माध्यम से भारत में प्रवेश कर धीरे-धीरे अपना प्रभाव बढ़ाते गए और सत्ता पर कब्जा कर लिया। वर्ष 1757 का प्लासी का युद्ध और 1764 का बक्सर का युद्ध अंग्रेजी सत्ता के विस्तार में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुए। इसके बाद ईस्ट इंडिया कंपनी धीरे-धीरे शासक कंपनी बन गई। वर्ष 1857 के विद्रोह के बाद भारत सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन आ गया और देश को लंबे समय तक गुलामी झेलनी पड़ी। जिलाधिकारी ने #बलिया के #वीर सपूत #मंगल पांडेय के योगदान को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1857 में मंगल पांडेय ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय का जन्म वर्ष 1827 में बलिया के नगवा गांव में हुआ था। कम उम्र में सेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका। उनके साहस ने देशवासियों में यह विश्वास जगाया कि ब्रिटिश हुकूमत से आजादी हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि #बलिया की धरती का स्वतंत्रता संग्राम में #विशेष योगदान रहा है। यहां के वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे तिरंगे की आन, बान और शान को कभी झुकने नहीं देंगे। डीएम ने कहा कि #तिरंगे का प्रत्येक रंग देश के लिए विशेष #संदेश देता है। केसरिया रंग साहस और त्याग का प्रतीक है, सफेद रंग शांति का संदेश देता है, जबकि हरा रंग विकास और समृद्धि का प्रतीक है। तिरंगे के मध्य स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता #सेनानियों के बलिदान को याद रखना तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को #सम्मानित किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। #dmballia #ballia

Sikanderpur, Ballia | Aug 16, 2026

#स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति से गूंजा #आरएसएस #गुरुकुल का प्रांगण

#बलिया

#आरएसएस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी  के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवानगर ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने शिरकत की।

#कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी 93 बटालियन एनसीसी के कैडेट्स के शानदार मार्च पास्ट से हुआ। अनुशासन, जोश और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कैडेट्स ने कदमताल करते हुए मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स की शानदार कदमताल और अनुशासित प्रस्तुति समारोह के प्रमुख आकर्षणों में रही।

#ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजता रहा।

#कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र-छात्राओं रौशनी एवं सिद्धार्थ ने किया। दोनों ने प्रभावशाली मंच संचालन करते हुए समारोह को आकर्षक बनाए रखा।

#इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

#विद्यालय की प्रबंध निदेशिका निशु सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए निरंतर मेहनत करने, जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नागरिक दायित्वों को समझने तथा देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने का संदेश दिया।

#विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत यादव ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

#समारोह में उपस्थित अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एनसीसी कैडेट्स के अनुशासित मार्च पास्ट ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।

#आरएसएस गुरुकुल में आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन, प्रतिभा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की शानदार मिसाल बनकर सामने आया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि देश के जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक तैयार करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

#कार्यक्रम में प्रार्थना प्रभारी विजेंद्र पांडे, परीक्षा प्रभारी आलोक पांडे, प्री-प्राइमरी इंचार्ज नम्रता सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

#अंत में पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया।#

#स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति से गूंजा #आरएसएस #गुरुकुल का प्रांगण #बलिया #आरएसएस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवानगर ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने शिरकत की। #कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी 93 बटालियन एनसीसी के कैडेट्स के शानदार मार्च पास्ट से हुआ। अनुशासन, जोश और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कैडेट्स ने कदमताल करते हुए मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स की शानदार कदमताल और अनुशासित प्रस्तुति समारोह के प्रमुख आकर्षणों में रही। #ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजता रहा। #कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र-छात्राओं रौशनी एवं सिद्धार्थ ने किया। दोनों ने प्रभावशाली मंच संचालन करते हुए समारोह को आकर्षक बनाए रखा। #इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। #विद्यालय की प्रबंध निदेशिका निशु सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए निरंतर मेहनत करने, जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नागरिक दायित्वों को समझने तथा देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने का संदेश दिया। #विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत यादव ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। #समारोह में उपस्थित अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एनसीसी कैडेट्स के अनुशासित मार्च पास्ट ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। #आरएसएस गुरुकुल में आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन, प्रतिभा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की शानदार मिसाल बनकर सामने आया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि देश के जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक तैयार करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। #कार्यक्रम में प्रार्थना प्रभारी विजेंद्र पांडे, परीक्षा प्रभारी आलोक पांडे, प्री-प्राइमरी इंचार्ज नम्रता सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। #अंत में पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया।#

Sikanderpur, Ballia | Aug 15, 2026

#आदर्श नगरपंचायत #सिकन्दरपुर में #80वें स्वतंत्रता दिवस पर समरसता सम्मेलन, सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

गरीबों को सशक्त कर ही विकसित भारत का सपना होगा साकार' पूर्व विधायक संजय यादव

#80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श नगरपंचायत सिकन्दरपुर के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने की, संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया जबकि पूरा कार्यक्रम विजय जायसवाल के देखरेख में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सरकार संजय यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सर्व प्रथम पूर्व विधायक ने नगर पंचायत के प्रांगण में झंडा फहराया, और राष्ट्र गान गया गया।
 अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के लिए जिन लोगों ने त्याग किया, उनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने 'विकसित भारत 2047' का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक देश का गरीब और कमजोर वर्ग सशक्त नहीं होगा, तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता।

संजय यादव ने कहा "हमारी नजर इस देश के जो गरीब हैं, कमजोर हैं, उनको कैसे मजबूती दे सकते हैं, उनके जीवन में कैसे बदलाव ला सकते हैं, उस तरफ ध्यान होना चाहिए। यही काम प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा लगातार किया जा रहा है। आज गाँव-गाँव का विकास हो रहा है। गाँव-गाँव के विकास के कारण हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।"

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आधारभूत ढांचे पर ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण हमसे बाद में आजाद हुए कई देश हमसे आगे निकल गए। "लेकिन अब गाँव में गरीबों के लिए पक्के मकान, घर-घर शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं देकर सरकार देश को आगे ले जा रही है।"

सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम की सबसे खास बात रही नगर के सफाई कर्मियों का सम्मान। नगर में स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा योगदान देने वाले आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को पूर्व विधायक संजय यादव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल और अधिशासी अधिकारी मनोज पांडे द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

सफाई कर्मियों को तिरंगा पट्टी, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर उनके कार्य के प्रति निष्ठा के लिए तालियों से स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच को तिरंगे रंग के गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।

#आदर्श नगरपंचायत #सिकन्दरपुर में #80वें स्वतंत्रता दिवस पर समरसता सम्मेलन, सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित गरीबों को सशक्त कर ही विकसित भारत का सपना होगा साकार' पूर्व विधायक संजय यादव #80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श नगरपंचायत सिकन्दरपुर के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने की, संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया जबकि पूरा कार्यक्रम विजय जायसवाल के देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सरकार संजय यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सर्व प्रथम पूर्व विधायक ने नगर पंचायत के प्रांगण में झंडा फहराया, और राष्ट्र गान गया गया। अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के लिए जिन लोगों ने त्याग किया, उनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने 'विकसित भारत 2047' का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक देश का गरीब और कमजोर वर्ग सशक्त नहीं होगा, तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। संजय यादव ने कहा "हमारी नजर इस देश के जो गरीब हैं, कमजोर हैं, उनको कैसे मजबूती दे सकते हैं, उनके जीवन में कैसे बदलाव ला सकते हैं, उस तरफ ध्यान होना चाहिए। यही काम प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा लगातार किया जा रहा है। आज गाँव-गाँव का विकास हो रहा है। गाँव-गाँव के विकास के कारण हमारा देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।" उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आधारभूत ढांचे पर ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण हमसे बाद में आजाद हुए कई देश हमसे आगे निकल गए। "लेकिन अब गाँव में गरीबों के लिए पक्के मकान, घर-घर शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं देकर सरकार देश को आगे ले जा रही है।" सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम की सबसे खास बात रही नगर के सफाई कर्मियों का सम्मान। नगर में स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा योगदान देने वाले आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को पूर्व विधायक संजय यादव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल और अधिशासी अधिकारी मनोज पांडे द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। सफाई कर्मियों को तिरंगा पट्टी, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर उनके कार्य के प्रति निष्ठा के लिए तालियों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच को तिरंगे रंग के गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।

Sikanderpur, Ballia | Aug 15, 2026

#बलिया #बेल्थरारोड क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीपुर गांव में MLA हंसू राम ने बनवाई सड़क तो बचा बीजेपी नेता डा. दयानंद वर्मा का सम्मान...
#followerseveryone #nonfollowersandfollowers #telmajamaluddipur #hansuram #BalliaNews #belthararoad

#बलिया #बेल्थरारोड क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीपुर गांव में MLA हंसू राम ने बनवाई सड़क तो बचा बीजेपी नेता डा. दयानंद वर्मा का सम्मान... #followerseveryone #nonfollowersandfollowers #telmajamaluddipur #hansuram #BalliaNews #belthararoad

Belthara Road, Ballia | Aug 15, 2026

**🗼 बलिया में 'वीरू' का हाई वोल्टेज ड्रामा!** **💔 इंस्टाग्राम का प्यार, हाईटेंशन टावर पर चढ़ा यार!** गोंडा का रहने वाला 20 वर्षीय आकाश अपनी कथित प्रेमिका की विदाई न होने से इस कदर नाराज हुआ कि गड़वार (बलिया) के हरिपुर गांव में विशाल ट्रांसमिशन टावर पर जा चढ़ा। **क्या है पूरा मामला?** युवक का दावा है कि 4 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोनों को प्यार हुआ था, जिसके बाद लड़की ने गोंडा जाकर मंदिर में उससे शादी कर ली। दो महीने बाद जब लड़की वापस अपने मायके (बलिया) आई, तो परिजनों ने उसे वापस भेजने से मना कर दिया। जब युवक उसे लेने पहुंचा तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिससे आहत होकर वह टावर पर चढ़ गया। घंटों तक चले मान-मनौव्वल के बाद, पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर बुलाया, तब जाकर यह 'हाई वोल्टेज ड्रामा' शांत हुआ और युवक नीचे उतरा। फिलहाल पुलिस सभी को थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई कर रही है। #Ballia #BalliaNews #HighVoltageDrama #InstagramLove #ViralNews #UPPolice #Gadwar - Sikanderpur News