यातायात नियमों को अक्सर ताक पर रखने वाली पुलिस आज पलवल के वकीलों गुस्से का शिकार हो गई । पलवल कोर्ट परिसर की पार्किंग में खड़ी दिखाई दे रही गाड़ी चांदहट थाने के एसएचओ की बताई जा रही है । जैसा कि उसके ऊपर लिखा हुआ है। इस गाड़ी के ऊपर काली फिल्में शीशे के ऊपर चढ़ाई हुई है । जबकि यातायात विभाग के नियमों के अनुसार काली फिल्म चढ़ाना वैधानिक नहीं है अवैध है। यातायात विभाग के द्वारा जारी नंबर प्लेट भी बदली हुई बदलकर हुई है। मुनीश भारद्वाज एडवोकेट ने बताया इस गाड़ी का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन भी नहीं पाया गया। जिस पर वकीलों ने अपनी एकता दिखाते हुए इस गाड़ी को अपने कोर्ट परिसर में कई घंटे तक कब्जे में रखा। बाद में पुलिस के डीएसपी स्तर के अधिकारी ने जाकर माफी मांगी तब जाकर मामला निपटा ।
Palwal, Palwal | Oct 19, 2026