विदिशा नगर: मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित की गई राशि, जनपद कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश के संबल योजना के हितग्राहीयो के खाते में राशि का वन क्लिक के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। विदिशा जनपद कार्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण में देखा गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, जनपद के सीईओ प्रमोद खरे मौजूद रहे।