विदिशा नगर: रविवार शाम को कोतवाली थाना के मोहनगिरी में युवक के साथ मारपीट,जिला अस्पताल से गंभीर हालत के चलते मेडिकल कालेज किया रेफर
रविवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहनगिरी में रहने वाले 22 वर्षीय युवक अमित के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत के चलते अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पीडित के वयान के आधार पर कार्यवाही में जुटी है।