विदिशा नगर: भारतीय मजदूर संघ 8 से 11 मार्च तक कर रहा महिला सम्मान कार्यक्रम,रविवार दोपहर किलेअन्दर मे हुई संगोष्ठी और कार्यशाला
भारतीय मजदूर संघ पूरे प्रदेश में 8 मार्च से लेकर 11 मार्च के बीच महिला सम्मान के लिए विभिन्न कार्यक्रम कर रहा है। उसी के तहत रविवार को किलेअंदर स्थित निजी संस्थान में एक संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य गीता भदोरिया, रश्मि दांगी, सुमन सोनी, विमलेश त्रिवेदी मौजूद रही।