कायमगंज: नवाबगंज में चारागाह की जमीन पर रात में डलवाया गया रास्ता, सिविल कोर्ट में मामला विचाराधीन, एसडीएम ने बनाई जांच टीम
नगरपंचायत नवाबगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर में मोहम्मदाबाद रोडस्थित चारागाह की जमीन पर रात के अंधेरे में जेसीबी से रास्ता डलवाने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात रास्ता डलवाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले में नगर पंचायतअध्यक्ष अनिल राजपूत पर मनमानी करने के आरोप लगाए गए हैं।हालांकि,अध्यक्ष ने आरोपों को गलत बताते हुए मामले की जानकारी दी