मध्य प्रदेश में हरदा से भोपाल जा रही इंदिरा बस सर्विस की यात्री बस पर हमले का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे रेहटी के बोरी ग्राम काला गेट के पास 20 से 25 लोगों ने कथित तौर पर बस को रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने चालक और परिचालक के साथ मारपीट की और करीब आधे घंटे तक बस रोककर उपद्रव किया। इस दौरान परिचालक से हिसाब के करीब 12 हजार रुपये छीनने, बस पर पत्थर फेंकने और तोड़फोड़ करने के आरोप भी लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#harda #bhopal #MadhyaPradeshNews #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #busdriver #viralvideoシ #PrimeNews