तिजारा: भिवाड़ी के शहरी सेवा शिविर में आमजन को मिला लाभ, मौके पर ही पट्टा, नाम ट्रांसफर और व्हीलचेयर प्रदान की गई
Tijara, Alwar | Jun 24, 2026 भिवाड़ी नगर परिषद में चल रहे शहरी सेवा शिविर में एक ही दिन तीन लाभार्थियों को महत्वपूर्ण सुविधा मिली। शिविर में बुधवार सुबह 11:00 बजे वार्ड निवासी पुनीत कुमार को लीज होल्ड से फ्री होल्ड श्रेणी में पट्टा जारी किया गया। पुनीत ने बताया कि शिविर की जानकारी मिलते ही उन्होंने आवेदन किया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन उन्हें पट्टा मिल गया।