सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए शनिवार को 10 लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के द्वारा 2:30 बजे प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इसमें खूंटी जिला सिमडेगा जिला और उड़ीसा निवासी व्यक्ति शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।