मड़ावरा: मड़ावरा में बीच सड़क पर पारिवारिक विवाद के दौरान भाई और पिता ने बेटी व दामाद से की मारपीट
थाना मड़ावरा में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बीच सड़क पर पारिवारिक विवाद के दौरान भाई और पिता ने बेटी व दामाद से की मारपीट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मड़ावरा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।