सिरोही: पांचवीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू, वराडा केंद्र पर शत प्रतिशत उपस्थिति, सभी पंजीकृत परीक्षार्थी रहे मौजूद
प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर की पांचवीं बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार को शुरू हो गईं। वराडा पीईईओ का परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वराडा में बनाया गया है, जहां वराडा गांव के राजकीय और निजी विद्यालयों के सभी पंजीकृत विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया। कुल 31 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से शत प्रतिशत विद्या