जमुई: बसैया मोड़ के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, पटना ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Jamui, Jamui | Nov 16, 2024 बसैया मोड़ के पास शनिवार की सुबह 7:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कर ने साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध घायल हो गए। घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। फिर वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।