जमुई: काकन मोड़ के पास सड़क क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 16, 2024 काकन मोड़ के पास शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे सड़क क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।