जमुई: बसैया के पास अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 16, 2024 जमुई -सिकंदरा मुख्य मार्ग के बसैया गांव के समीप शनिवार की सुबह 8 बजे के करीब साइकिल से महादेव सिमरिया जा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया।