लखीसराय: नया बाजार से क्यूल नदी तक महायज्ञ की भव्य तैयारी, सजावट ने बढ़ाई रौनक
लखीसराय : क्यूल नदी तट पर शनिवार से आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 श्री महा विष्णु महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यज्ञ के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए यज्ञ कमेटी के सदस्यों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार की दोपहर 12:45 पर नया बाजार कवैया रोड से क्यूल नदी तट तक कारीगरों को आकर्षक सजावट में जुटे देखा गया।