अजयगढ़: दानीपुरवा में श्मशान घाट नहीं होने से बारिश में पन्नी के सहारे हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों में नाराजगी
अजयगढ़ के ग्राम पंचायत खोरा अंतर्गत मजरा दानीपुरवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंतिम संस्कार के समय तेज बारिश होने के कारण खुले स्थान पर चिता जलाना मुश्किल हो गया। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चुनवाद सिंह की छोटी बहू का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार क