कुंडा: जेठवारा के नेवाडी गांव से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना जेठवारा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी अभिषेक झा (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को खुईलन धाम मंदिर, नेवाडी के पास से बुधवार शाम 4 बजे पकड़ा। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की है।