टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में भ्रमण कर गुंडा निगरानी बदमाशों की जाँच की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में भ्रमण किया गया और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। इस दौरान पुलिस द्वारा 38 गुंडा 20 निगरानी बदमाश, पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोरों, जेल से रिहा हुए पूर्व अपराधियों को चेक किया गया एवं कार्रवाई की गई।