टीकमगढ़: टीकमगढ़ में दबंगों का हौसला बुलंद, आम रास्ते पर जेसीबी से खोदे गए गड्ढे, लोग परेशान
यह मामला टीकमगढ़ शहर के अनगड़ा रोड का है, जहां पर दबंगों के हौसले बुलंद है। दबंगो के द्वारा आम रास्ते पर जेसीबी मशीन से गड्ढे खोद दिए गए हैं। आम रास्ते पर गड्ढे खोदे जाने के कारण अब लोग परेशान हो रहे हैं, लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बताया गया की इस आम रास्ते से सैकड़ो लोग आवागमन करते हैं और इसी आम रास्ते पर दबंगों द्वारा गड्ढे खोद दिए गए हैं।