टीकमगढ़: पलेरा निवासी व्यक्ति ने परिवार के लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत
मंगलवार को दोपहर करीब 12:00 पलेरा निवासी सुरेंद्र नाम का व्यक्ति टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि उसकी लगभग 30 बीघा से अधिक जमीन पलेरा में स्थित है और परिवार के लोग उसको परेशान कर रहे हैं। परिवार के लोगों के द्वारा लगभग 6 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।