टीकमगढ़: कांटी गांव की महिला ने एसपी कार्यालय में पति पर मारपीट और घर में नहीं रखने के आरोप लगाए, कार्रवाई की मांग की
कांटी गांव से शिकायतकर्ता महिला शोभा यादव अपनी शिकायत को लेकर एसपी दफ्तर पहुंची जहां उसने अपने ही पति पर मारपीट और घर में न रखने के आरोप लगाए। मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 शिकायतकर्ता शोभा यादव ने बताया कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली थी, उसके पति का देहांत हो गया था।40 साल पहले फूलचंद यादव ने महाराष्ट्र से उसे बुलाकर कोर्ट मैरिज की थी।