ग्वालियर में अधिवक्ता दीपांकर मिश्रा पर पांच राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे, मौके पर पहुँचे वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह भदौरिया एवम अन्य साथ,
ग्वालियर। शहर के नई सड़क इलाके में शंकर क्लीनिक के सामने समाजसेवी अधिवक्ता दीपांकर मिश्रा पर पांच राउंड फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। इस हमले में दीपांकर मिश्रा बाल-बाल बच गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह भदौरिया अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हो गए और मामले को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन एफआईआर दर्ज करने में कथित तौर पर टालमटोल की गई। अधिवक्ताओं के दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद करीब 3 से 4 घंटे के इंतजार के पश्चात मामला दर्ज किया गया।