बिंदकी: रोशनपुर गांव में ससुराल आए युवक ने पेड़ में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव अपने ससुराल आए युवक रामसनेही उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम अधिरतपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर ने रोशनपुर गांव के समीप एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह 10 बजे पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।