करछना: सरस्वती हाइटेक सिटी के पास से पुलिस ने ट्रांसफार्मर के उपकरण चुराने वाले 6 चोरों को किया गिरफ्तार, की आवश्यक कार्यवाही।
औद्योगिक थाना की पुलिस ने चलती हुई लाइट को काटकर ट्रांसफार्मर के उपकरण को चोरी करने वाले 6 सातिर चोर को सरस्वती हाइटेक सिटी के पास से गिरफ्तार कर चोंरी के उपकरण और हजारों रुपए नगदी बरामद किए हैं। पूछताछ में बताया कि यह सभी ग्रुप बनाकर 15 दिनों के अंदर आधा दर्जन से अधिक घटना को अंजाम दिया है। जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही किया है।