करछना: मेवालाल बगिया चौराहे पर सवारी बैठाने को लेकर दो विक्रम चालक आपस में भिड़े लोगों ने किया बीच बचाव।
सोमवार देर शाम 6:30 बजे के करीब नैनी क्षेत्र के मेवा लाल बगिया चौराहे पर दो विक्रम चालक सवारियों को बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसे देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि उपस्थित लोगों ने बीच बचाव करते हुए किसी प्रकार से मामले को शांत कराया । स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्रम चालक इसी तरह चौराहे पर आए दिन आपस में मारपीट करते रहते हैं।