करछना: प्रयागराज सांसद प्रोफेसर डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने नैनी में 119.97 लाख के इंटरलॉकिंग गली सड़क कार्य का किया लोकार्पण।
सोमवार को प्रयागराज सांसद प्रो. डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने त्वरित आर्थिक विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग योजना के तहत करछना तहसील क्षेत्र के नैनी में 119.97 लाख से बनने वाले नवनिर्मित इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। डॉ जोशी ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रदेश व देश की सरकार लगातार तेजी से कार्य कर रही है।