करछना: मनरेगा कर्मियों का विगत 7 महीना से मानदेय का भुगतान न होने से खंड विकास अधिकारी करछना को सोपा ज्ञापन।
विकासखंड करछना क्षेत्र के ग्राम पंचायत में कराए जा रहे कार्यों में काम करने वाले मनरेगा कर्मी का विगत 7 महीने से शासन द्वारा मानदेय निर्गत नहीं किया गया है। जिसको लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, और मानदेय भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी करछना को ज्ञापन सोपा है।