पिंड्रा: वाराणसी के हरहुआ से गाजीपुर की ओर रवाना हुआ 308 पहियों का ट्रेलर, बना आकर्षण का केंद्र
हरहुआ में 308 पहियों वाला विशालकाय हाइड्रोलिक मॉड्यूलर ट्रेलर गुरुवार को कोईराजपुर अंडरपास से गाजीपुर की ओर रवाना हुआ। ट्रेलर की हरहुआ फ्लाईओवर के समीप पहुंचते ही यातायात संचालन में बदलाव करना पड़ा। विशालकाय आकर के कारण ट्रेलर को आगे बढ़ाने के लिए रॉन्ग साइड से उसे ले जाया गया। क्षेत्र में इसे देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे।