माँ माहेश्वरी देवी मंदिर में आइसक्रीम प्रसाद बना आकर्षण का केंद्र 🍦🙏
बांदा। माँ माहेश्वरी देवी मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को आइसक्रीम प्रसाद वितरित किया जा रहा है। समाजसेवी शत्रुघ्न सिन्हा, जुगल किशोर गुप्ता, मयंक गुप्ता, पवन गुप्ता और छात्र नेता लव सिन्हा की इस अनूठी पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे। बांदा के विभिन्न पूजा पंडालों में भी अनोखे प्रसाद वितरण से भक्तिमय माहौल के साथ उत्सव की रौनक बढ़ रही है।
#BandaNews #माँमाहेश्वरीदेवी #नवरात्रि #बांदा #जयमातादी
Banda, Banda | Oct 19, 2026