बाँदा रोटी बैंक ने 350 जरूरतमंद ग्रामीणों को बांटी सामग्री
बाँदा, 18 अक्टूबर। बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने ग्राम कनवारा में सेवा अभियान आयोजित कर करीब 350 जरूरतमंद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ियां, किताबें, पर्स, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की।
सोसायटी पिछले आठ वर्षों से प्रत्येक रविवार जरूरतमंदों की मदद कर रही है। अभियान के दौरान कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम संरक्षक शेख सादी जमा और सह-संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा शाखा प्रमुख नसीर खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन में ग्राम प्रधान संजय त्रिपाठी और समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार रज्जू का सहयोग रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष रिजवान अली, शहाना खान सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे। सोसायटी ने सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Banda, Banda | Oct 18, 2026