सजा है मां का दरबार, हो रही मां की आरती!
मां के दरबार में गूंज रहे हैं जयकारे, भक्तिभाव से सराबोर है पूरा वातावरण। मां दुर्गा की आरती के साथ हर भक्त मां के चरणों में शीश झुकाकर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहा है।
मां रानी सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबके जीवन को खुशियों से भर दें।
बोलो सच्चे दरबार की जय!
जय माता दी!