बिशुनपुरा: श्मसान शेड निर्माण को लेकर ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
विशुनपुरा में प्रस्तावित श्मसान शेड निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने विशुनपुरा थाना के निकट परंपरागत छठ घाट के समीप श्मसान शेड निर्माण के प्रयास पर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थल पर वर्षों से छठ पूजा होती आ रही है। साथ ही वहां सूर्य मंदिर निर्माण की भी योजना है।