टेढ़ागाछ प्रखंड की झुनकी मुशहरा पंचायत के वार्ड संख्या दो में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। मध्य विद्यालय के समीप लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में हजारों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जूनियर इंजीनियर सीताराम प्रजापति ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है और एहतियातन संबंधित स्थान की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।
#brekingnews #LETESTNEWS #BiharNews #Kishanganj